News

नेशन बुलेटिन धार। झकनावदा मे माही माता श्रृंगेश्वर धाम मेलें का आतिशबाजी के साथ फीता काटकर अतिथियों ने किया शुभारंभ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*झकनावदा मे माही माता श्रृंगेश्वर धाम मेलें का आतिशबाजी के साथ फीता काटकर अतिथियों ने किया शुभारंभ*

*आयोजक समिति ने अतिथियों क्षेत्रीय सरपंच, जनप्रतिनिधियों का साफा बँधवाकर किया अभिवादन*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*झकनावदा मे माही माता श्रृंगेश्वर धाम मवेशी मेले का १८ दिसंबर को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमे सर्वप्रथम स्थानीय शनि मंदिर पर श्री हनुमानजी महाराज,श्री शनिदेव,श्री आकाश भैरवनाथ, भोलेनाथ व टन्ट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन आचार्य पंडित विकास जोशी ने करवाई उसके पश्चात ढोल के साथ चल समारोह निकाला। बाद मे चल समारोह मेला मेदान पहुंचा वहाँ पर श्रृंगेश्वर महादेव धाम के गादीपति महन्त श्री रामेश्वरगिरिजी महाराज व अतिथियों ने मेले का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। वही मेले के शुभारंभ के अवसर पर आयोजन समिति ग्राम पंचायत झकनावदा ने आतिशबाजी भी की।

*माँ शारदा व श्रृंगेश्वर महादेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मेलें का हुआ श्री गणेश*

आयोजन में महंत श्री रामेश्वर गिरिजी महाराज,जनपद पंचायत पेटलावद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार भट्, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवकुंवर पड़ियार,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल सिंह (मालू) डामोर,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कुमार पालरेचा, मेला समिती अध्यक्ष मनोहरसिंह राठौर सेमलिया,श्रेणिक कोठारी, झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्य्क्ष रायपुरिया लक्ष्मण मालीवाड़,भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराजसिंह राठौर तारखेड़ी, पारस जैन साहब झकनावदा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, मनीष कुमट,समाजसेवी राजेंद्र काँसवा झाबुआ, प्रवीण जी मेहता सेमरोड,रोशन सिंगाड़,फकीरचंद माली,बाथू वास्केल,भाजपा मंडल महामंत्री कुलदीप लववंशी तारखेड़ी, संजय पाटीदार बोलासा,आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उपस्थित जनो ने माँ शारदा की तस्वीर पर पूजन व माल्यार्पण कर आयोजन का श्री गणेश किया। बाद आयोजक समिति ने सभी अतिथियो को पुष्पमाला,दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बाद मे समस्त क्षेत्रिय जनपद सदस्य,सरपंच,सचिव का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

*आयोजन को सफल बनाने की जनप्रतिनिधियों ने की अपील*

उपस्थित मनचासिन अतिथियों ने झकनावदा में प्रथम श्री माँ माही माताजी श्रृंगेश्वर धाम मेले के शुभारंभ में अपने अपने उद्बोधन में कहाँ की क्षेत्र में यह मेला आज से प्रारंभ हुआ है।लेकिन इस मेले को आपको और हमको मिलके सफल बनाना है।मेले में किसी प्रकार की कोई हुड़दंग,विवाद ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। मेले को शान्तिप्रिय तरीके से संचालित हो इस बात का विशेष ध्यान रखें।सभी ने मेला आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। व आगे भी यह मेला प्रतिवर्ष स्थापित हो यह शुभकामनाये प्रेषित की।

*झकनावदा नगर व क्षैत्र के जाने माने समाजसेवी हेमेंद्र कुमार जोशी किया विशेष सम्मान*

क्षेत्र में अपने निश्वार्थ सेवा भाव के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त शिक्षक हेमन्द्र कुमार जोशी का उपस्थित अतिथियों ने पुष्प माला दुपट्टा व साफा बाँधकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,जनपद सदस्य,सरपंच,सचिव,जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*मेले का किया निरीक्षण*

बाद मे समस्त अतिथियों ने मेले का निरीक्षण किया। व मेले में लगी दुकानदारों,झूले चकरी व्यापारियों से मुलाकत कर उन्हें मेले के शुभारंभ की शुभकामनाए दी।आयोजन में मुख्यरूप से रविराज गुर्जर पेटलावद,जनपद सदस्य कालूसिंह चौहान,राकेश गुंण्ड़िया,दिता कटारा, ग्राम पंचायत झकनावदा सरपंच प्रतिनिधि बालू मेडा,राजेंद्र मिस्त्री, नारायण सोलंकी,गजेंद्रपालसिंह राठौर,जितेंद्र मैडा, ग्राम पंचायत झकनावदा सचिव विनोद देवदा,पप्पू मुंणिया,रतनलाल सिंगाड,तोलसिंह मुंणिया,नागूसिंह भूरिया,हेमराज बारिया,गिरधारी भायल,निशा मिस्त्री, गोलू बन्ना पंवार,ऋषि प्रजापत, बाबूलाल मेघवाल,मोहनलाल माली, सरपंच वरदीचंद वसुनिया
भेरूपाड़ा,सरपंच नवलसिंह डामर टोड़ी,सरपंच प्रतिनिधि रामा निनामा कुम्भाखेड़ी,सरपंच कांतिलाल मुंणिया मोहकमपुरा,सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल कटारा बखतपुरा,सरपंच गोवर्धन निनामा पिठड़ी,सरपंच प्रतिनिधि कैलाश निनामा धतुरिया,सरपंच प्रतिनिधि धुलिया निनामा धोलीखाली,सरपंच प्रतिनिधि गेंदालाल सिंगार बोलासा व उनकी पूरी टिम सराहनीय योगदान दे रही है। इसके साथ ही सभी ने मेले को सफल बनाने का पूरा विश्वास दिलाया।आयोजन का सफल संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़ ने किया। आयोजन का आभार हेमेन्द्र कुमार जोशी ने माना।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.