केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मतदाता सूची के एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया।
धार। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं धार लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने देश भर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत सोमवार को धार नगर के पीपली बाजार क्षेत्र का दोरा कर वार्ड 19 के बूथ क्रमांक 92 पर पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों से चर्चा कर इस अभियान संबंधित जानकारी ली एवं एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही संचालित कार्यों की समीक्षा की। क्षेत्रवासियों से अपील है कि बीएलओ अधिकारियों को सही जानकारी प्रदान कर मतदान संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करें। बूथ क्रमांक 92 के बीएलओ देवेंद्र सिंह ने मंत्री सावित्री ठाकुर को जानकारी देते हुए बताया कि इस बूथ का 90% कार्य पूर्ण हो चुका है सिर्फ 10% कार्य बचा हे वह भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा इस अवसर पर एसआईआर भाजपा प्रभारी डॉ शरद विजयवर्गीय, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे संजय शर्मा बूथ अध्यक्ष श्याम पिपलोदिया कैलाश पिपलोदिया राजेश डाबी तरुण सिसोदिया अनिल यादव पूर्व पार्षद सुंदरबाई तहसीलदार दिनेश उइके साहित अनेक भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।









