
धार। राष्ट्रीय खेल भारतीय हाॅकी के 100 पूर्ण होने पर सम्पूर्ण भारत में हाॅकी शताब्दि वर्ष के रूप में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार जिले मे भी हाॅकी का मैत्री मेच आयोजित किया गया। जिला हाॅकी संघ व हाॅकी फिडर सेंटर धार के तत्वाधान मे पुलिस लाईन मैदान पर हाॅकी फिडर सेंटर धार व खेल परिसर सरदारपुर के मध्य मैत्री मैच का खेला गया। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में खिलाडियो ने तेज तर्राट हाॅकी का प्रदर्षन किया। दोनो ही टीमो ने एक दुसरे के गोल की ओर जमकर हमले बोले मैच मे दोनो ओर से आधा दर्जन गोल हुए और 6 के 6 गोल मैदानी रहे। हाॅकी फिडर सेंटर धार ने खेल परिसर सरदारपुर को 4-2 से हरा कर विजय प्राप्त की । मैच के दौरान खेल परिसर सरदारपुर की ओर से कमल कन्नौज, महेश अकोदिया ने एक-एक गोल किए वही हाॅकी फिडर सेंटर की और से राग्यश्री बामनिया, श्रैयांष राठौर , खराषु बाकयिा, प्रदीप सिंह परिहार ने एक-एक गोल किए। मैच में राष्ट्रीय हाकी खिलाडी कु. राज्यश्री बामनिया को प्लेयर आफ द मैच रही। आलोक मेहरा श्रेष्ट गोल कीपर रहे।

सरदारपुर के प्रतिभाशाली खिलाडी कमल कन्नौज, महेश अकोदिया, गोलू पांचाल, आयुष को हाॅकी संघ के जिलपा अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री एवं वरिष्ठ खिलाडी शमषेर सिंह यादव ने हाॅकी स्टिक भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर धार जिला हाॅकी संघ के अध्यक्ष प. छोटू शास्त्री ने कहा कि हाॅकी इण्डिया के सफलतम 100 वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवपूर्ण और स्वर्णिम सफर को यादगार बनाने के लिए धार जिला हाॅकी संघ नेे यह मैत्री मैच आयोजित किया गया है। ऐतिहासिक धार नगरी का हाॅकी खेल विधा में स्वर्णिम इतिहास रहा है। धार शहर ने देश और प्रदेश को कई प्रतिष्ठित हाॅकी खिलाड़ी दिए है। धार जिला हाॅकी संघ जिलेभर में हाॅकी खेल विधा का स्वर्णिम और गौरवमयी इतिहास लौटाने और हाॅकी के बड़े प्लेयर निकले इसके लिए लगातार गतिविधियां आयोजित कर रहा है। वहीं प्रसिद्ध हाॅकी खिलाडी एवं खेल गुरू शमषेर सिहं यादव ने कहा कि हाॅकी में भारत की आत्मा बसती है हाॅकी को मजबूत रखना हम सबका दायित्व है। हाॅकी में भारत पुनः विष्व गुरू बनेगा। इस आयोजन में धार आरआई पुरूषोत्तम बिष्नोई, सुबेदार रविन्द्र कुषवाह का विषेष सहयोग रहा। मैच मे जसवंत सोलंकी ने अम्पायर की भूमिका अदा की। इस अवसर पर हाॅकी प्रषिक्षक मनीष सोलंकी, सीमा यादव, लखन भाटी सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।









