News

नेशन बुलेटिन धार। आशीष गोयल, स्वर्गीय मोतीलाल जी अग्रवाल स्मृति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*आशीष गोयल, स्वर्गीय मोतीलाल जी अग्रवाल स्मृति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित।


धार। अग्रवाल समाज इंदौर की प्रतिष्ठित संस्था श्री अग्रसेन महासभा इंदौर के 37 वे स्थापना दिवस पर आयोजित अलंकरण समारोह में धार के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष गोयल को समाज सेवा तथा धर्म, राष्ट्र एवं संस्कृति के संरक्षणकर्ता के रूप स्व. मोतीलालजी अग्रवाल स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भंडारी रिसोर्ट इंदौर पर आयोजित इस गरिमामय समारोह में पूर्व मंत्री एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर ने यह प्रतिष्ठित अलंकरण दिया।
भोजशाला की मुक्ति के लिए याचिका लगाने और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा सफलतापूर्वक सर्वेक्षण कराने पर धर्म, संस्कृति रक्षक और समाजसेवी के रूप में यह अलंकरण प्रदान किया गया।


इस गरिमामय समारोह में अग्रवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित समाजजन सर्वश्री प्रेमचंदजी गोयल, विनोदजी अग्रवाल, पी डी अग्रवाल जी कॉन्टैक्टर,पी डी अग्रवालजी महू, एस एन गोयलजी , टीकमचंदजी गर्ग, विष्णुजी बिंदल, अरुणजी अग्रवाल आष्टा वाले, नितिन जी अग्रवाल पाथ महू, राजेशजी बंसल ,एस एन गोयलजी सी ए, कैलाशनारायण जी बंसल अध्यक्ष, राजेश जी मित्तल चौधरी सचिव, संयोजक अजयजी अग्रवाल आलू वाला, संयोजक अनूप जी सिंघल 420 पापड़, विनोद जी सिंघानिया,अनिलजी बिंदल,रामचंद्र जी ऐरन, श्रीमती नीति पुनीत जी अग्रवाल महू, संतोष जी गोयल,राजेश जी जिंदल आदि गणमान्य वरिष्ठ समाजजन उपस्थित थे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.