मायापुरी कॉलोनी से मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा देश विदेश के कलाकार के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां देते हुए शहर में निकली
धार।सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति मायापुरी कॉलोनी द्वारा मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा दोपहर में मायापुरी चौक से मां दुर्गा की आरती के साथ प्रारंभ हुई जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा एवं धार विधायक नीना वर्मा ने आरती की।
आयोजक अनिल जैन बाबा के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा हटवाड़ा, पिपली बाजार,आनंद चौपाटी, जवाहर मार्ग धानमंडी चौराहा, मोहन टाकीज चौराहे होते हुए मायापुरी कॉलोनी में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में देश-विदेश के कलाकारों की विशेष प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। वही मातृशक्ति हाथों में भगवा ध्वज लेकर भी चल रही थी। शहर में पूरा वातावरण धर्म में हो गया। शोभायात्रा के दौरान धार शहर के कलाकारों की गरबा नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही अफ्रीका के कलाकारों द्वारा अद्भुत प्रदर्शन,केरल के कलाकारों द्वारा स्थायिकली नृत्य, मणिपुर के कलाकारों द्वारा मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन, गुजरात के कलाकारों द्वारा गरबा एवं डांडिया रास,रामलीला थिएटर कलाकारों द्वारा वाणी वेल्ली कॉमेडी, धार नगर की मातृशक्ति की झाँकी की प्रस्तुति की गई। वही जॉनी लीवर एवं जादूगर का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा में समिति के वरिष्ठ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष सोनिया राठौर, उपाध्यक्ष बादल मालवी,सचिव अर्जुन कुल्हारा, समाज सेवी योगेश अग्रवाल, चयन राठौर, भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश जलोदिया, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, दीपक बिडकर, शिव पटेल,देवेंद्र रावल, गोल्डी चौहान, दिनेश नायक, मातृशक्ति से पप्पी मकवाना मंजुला बघेल, लक्ष्मी बाई नरोले, सहित बड़ी संख्या नागरिक मौजूद रहे। शोभा यात्रा का मंचों से जगह-जगह भव्य स्वागत अनेक संस्थाओं द्वारा किया गया।









