News

नेशन बुलेटिन धार। पूज्य गुरुदेव विभंजन सागरजी के सानिध्य में श्रद्धालय वृद्धाश्रम धार मे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*पूज्य गुरुदेव विभंजन सागरजी के सानिध्य में श्रद्धालय वृद्धाश्रम धार मे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया*

*धार दिगम्बर जैन संत परम पूज्य उपाध्याय श्री विभंजन सागर जी मुनिराज के पावन सानिध्य में धार स्थित श्रद्धालय वृद्धाश्रम में दिगंबर जैनसमाज धार द्वारा वृद्धजन दिवस मनाया कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती प्रियंका बांझल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया ! दीप प्रज्वलन संस्था संचालक दीपेंद्र जी शर्मा समाज अध्यक्ष श्री श्रेणिक गंगवाल नरेशजी गंगवाल विनयजी छाबड़ा ने किया पूज्य गुरुदेव के पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेट दीपेन्द्र जी शर्मा एव आश्रम के सभी निवासी वद्ध जनों के द्वारा किया गया!
सभी वृद्ध महिला पुरुष वर्ग ने गुरुदेव को शास्त्र भेंट किया! समाज द्वारा सभी वृद्ध जनों का सम्मान किया गया ! तत्पश्चात समाज के अनेक परिवारजनों ने दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं एवं पुरुषों के लिए शर्ट टॉवल नैपकिन रोजमर्रा की वस्तुएं दवाइयां महिलाओं के लिए साड़ीया कपड़े, भेट की तत्पश्चात गुरुदेव द्वारा अपने मंगल उपदेश में कहा कि आप पहले अपने सीमित छोटे से परिवार के साथ रहते किसी कारण वश आप यहाँ अपना शेष जीवन व्यतीत करने के लिए रह रहे है आप अब इसे ही अपना परिवार ही माने व शेष जीवन धर्म आराधना साधना प्रभु भक्ति करते हुए अपनी आत्मा का कल्याण करने में लगाए मुनि श्री ने श्रद्धालय का अवलोकन किया तथा वहाँ की समुचित व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिये संचालक श्री दीपेन्द्र जी शर्मा व पूरी संचालक समिति को एव सभी वृद्धजनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया! तत्पश्चात गुरुदेव वृद्ध आश्रम से विहार कर लक्ष्मी गौशाला में गए वहां पर मूक पशुओं के बारे में वहां के संचालक से बातें की! उनका ध्यान रखने के लिए कहा और मूक प्राणियों को आशीर्वाद दिया! उक्त कार्यक्रम में श्री किशोर जैन मौसम झांझरी, डॉ कमल जैन, पारस गंगवाल रूपेश बड़जात्या आदि उपस्थित थे!
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जी जैन ने किया संस्था का आभार व्यक्त श्रेणिक गंगवाल ने किया! महिला मंडल अध्यक्ष नेहा छाबड़ा शिवानी रावका महिला महासमिति अध्यक्ष श्रीमती ममता गंगवाल संपूर्ण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थी! जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गंगवाल ने दी!

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.