*भाजपा का जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन पीथमपुर में संपंन्न*
*पीएम मोदीजी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु समर्पित भाव से कार्य करें – मुख्य वक्ता डॉ. निशांत खरे*
धार। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पीथमपुर के सेक्टर एक स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के कंचनश्री गार्डन में गुरुवार को भाजपा का जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया। प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,वर्तमान जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत 2047 के संकल्प जैसे विषयों को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, मुख्य वक्ता पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, धार विधायक नीना वर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मोदी ने भारत को विश्व पटल पर अग्रणी बनाया है।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने धार जिले के विकास में भाजपा सरकार के योगदान की चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और जनधन योजना के माध्यम से आमजन को मिले लाभों का जिक्र किया।
प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. निशांत खरे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने को गौरव की बात बताया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि सादगी और सेवा से भरा जीवन ही सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। एकात्म मानववाद जीवन जीने की वह दिशा है, जिसमें हर व्यक्ति, हर वर्ग और सम्पूर्ण समाज का कल्याण समाहित है।
हम सबका कर्तव्य है कि उपाध्याय जी के विचारों को जीवन में उतारते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु समर्पित भाव से कार्य करें। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि जिले के बदनावर क्षेत्र में स्थापित पीएम मित्र पार्क के लिए पीएम मोदीजी का आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा अभियान जिला संयोजक राकेश पटेल सह संयोजक देवेंद्र सोनोने दीपक फेमस सुनील मोदी कपिल निनामा भाजपा नेता अमृत जैन, पिंटू जायसवाल, प्रकाश धाकड़,कविता डाबी,सुभाष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल, राजेश अगाल देवी गौड़ पहलवान संध्या शर्मा,संजय सोनी, मोहित तांतेड़ मोनू राठौड़ सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।









