शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन झकनावदा छात्रावास ग्राउंड में हुआ रंगारंग गरबो का आयोजन।
मन ले के आया माता रानी के भवन में…बड़ा सुख पाया माता रानी के भवन।

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा):-*
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां अम्बे के दरबार में दसई (धार)की सुप्रसिद्ध गायिका बहन प्रिया वैष्णव का व मां अंबिका म्यूजिकल ग्रुप के सभी सदस्यों का समिति द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया।तत्पश्चात प्रिया वैष्णव द्वारा मधुर-मधुर गरबों की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें मां अम्बे के दरबार सभी माता बहने एक साथ गरबा रास करते नजर आई।बहन प्रिया वैष्णव द्वारा मन ले के आया माता रानी के भवन में …बड़ा सुख पाया जैसे मधुर आवाज में सभी बहनों को गरबा रास करवाया।

मां अम्बे के दरबार को सजाया दुल्हन की तरह
सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिस्त्री व उनकी टीम के द्वारा इस बार पांडाल को दुल्हन की तरह सजावट की गई चारों ओर रंग बिरंगी रंगीन लाइटों से सजाकर तैयार किया गया। मां अम्बे का दरबार चारों ओर से फूलों से सजाकर सबको अपनी ओर आकृषित कर मनमोहित कर रहा है।पांडाल की सुसज्जित व्यवस्था देख कर सभी नगरवासियों ने प्रशंसा व्यक्त की है। मां अम्बे के दरबार में नवरात्रि के तीसरे दिन प्रजापत परिवार के द्वारा अपने बच्चों की मन्नत उतार कर महाआरती और प्रसादी के लाभार्थी अंकित भरतलाल प्रजापत व भावेश प्रजापत रहे।









