
गुरुवार को धार पब्लिक स्कूल धार के द्वारा श्रीमंत महाराजा हेमेंद्रसिंह राजे पवार की 55 वीं जन्म दिवस की सालगिराह के अवसर पर विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में करीब 40 लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया। तत्पश्चात श्रृद्धाजंलि सभा का भी आयोजन किया हुआ। सभा में महारानी धार एवं स्कूल संचालिका श्रीमती शैलाराजे पवार के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं मालाअर्पण द्वारा कार्यक्रम की गई एवं उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। संस्था के सी.ई.ओ. श्री यशवंत राव निगम, प्राचार्य जॉय डेनिल एवं समस्त स्टाफ द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली दी गई।

आपकी बचपन की शिक्षा देश के सबसे बड़े विद्यालय इंदौर के डेली कॉलेज में हुई थी। आप बचपन से ही मेघावी एवं अनुशासित छात्र रहे । आप पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय के अन्य गतिविधियों में भी सम्मिलित होकर विद्यालय का नाम गौरवानित किया है। आप विद्यालय के क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे और 1983 में पाकिस्तान जाकर वहां के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेला था। उसे समय पाकिस्तान टीम के कप्तान इमरान खान एवं वसीम अकरम, जावेद मियांदाद जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल था। वशिष्ट प्रतिभा के धनी होने के कारण आप 23 साल की उम्र में ही जुलाई 1993 धार पब्लिक स्कूल, धार की स्थापना की जो आज मध्य प्रदेश में जाना जाता है। आपके मार्गदर्शन एवं शिक्षा निर्देश में धर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पास कर शिक्षा जगत एवं खेल प्रतियोगिता में राज्य को नहीं देश दुनिया का भी नाम गौरवानित किया है। यह की कॉलेज जीवन काल में आपने सामाजिक कार्यों में बाढ़ चढ़कर हिस्सा लेना शुरू किया। 15 जनवरी 2015 में आपका धार राज्य महाराज के रूप में राज्याभिषेक हुआ। आप बैडमिंटन एसोसिएशन धार के 2019 तक अध्यक्ष पद पर आसीन रहे ।
यह जानकारी स्कूल के व्यवस्थापक श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा दी गई।









