
श्री अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल महासभा द्वारा मनीष तिवारी की भव्य भजन संध्या आयोजित की गई।

देश और प्रदेश की जीडीपी में एक बड़ा हिस्सा अग्रवालों का है…. श्री कैलाश मित्तल प्रदेश अध्यक्ष
धार।मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा जिला धार द्वारा श्री अग्रसेन जयंति महोत्सव अंतर्गत अग्रवाल समाज धार में विशाल भजन संध्या की प्रस्तुति पंडित मनीष तिवारी इंदौर एवं साथियों के द्वारा दी गई।
श्री अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जी मित्तल,श्री सुमित गर्ग प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्री सुरेश गोयल प्रमुख सलाहकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, महोत्सव समिति के संयोजक केशव अग्रवाल, म प्र अग्रवाल महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष गोयल, प्रांतीय उपमंत्री पराग अग्रवाल, संरक्षक सर्वश्री अनंत अग्रवाल,बबनलाल अग्रवाल, वल्लभ अग्रवाल,महेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गोपी किशन अग्रवाल, महिला महासभा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु अग्रवाल भी मंचासीन रहे।
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश मित्तल ने अपने उद्बोधन में अग्रवाल समाज की एकता पर जोर दिया।
उन्होंने उपस्थित समाजजनों से मध्यप्रदेश की अग्रवालों की सबसे बड़ी संस्था मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा से जुड़ने का भी आह्वान किया।
नवीन 10 सदस्यों ने भी मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा की सदस्यता ग्रहण करी।

श्री मनीष तिवारी ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भक्ति रस में डूबा दिया। साथ में आए श्री राधा कृष्ण और श्री हनुमान जी के कलाकारो ने विशेष प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम संयोजक मुरली अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किये। अग्रवाल समाज धार की सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर रितेश अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल,मुकेश गोयल, राजेंद्र अग्रवाल,अनिल गुप्ता, निमिष गोयल, दीपक गुप्ता, हार्दिक मित्तल, सतीश अग्रवाल जीजा, द्वारका अग्रवाल, सुनील गर्ग, मनीष अग्रवाल सहित महासभा और महिला महासभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजजन मौजूद रहे।
यह जानकारी महासभा के जिलाध्यक्ष गोपीकिशन अग्रवाल ने दी।









