
*मुख्यमंत्री संरचना अंतर्गत बना एल.आई.जी कॉलोनी भा.जा.पा कार्यालय और मंडी मार्ग अत्यंत दयनीय सुधार की मांग ठाकुर*
धार निप्र:- धार नगर में नगर पालिका द्वारा विगत 06 माह पूर्व ही नगर के विकास हेतु मुख्यमंत्री संरचना से करोड़ों रुपए के मार्ग बनाए गए थे जो की भ्रष्टाचार की भेंट चढ गए।

उक्त आरोप नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि(म.प्र विधानसभा),जिला कांग्रेस प्रवक्ता,पार्षद (प्र) अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर और क्षेत्रीय रहवासियों ने लगाते हुए कहा की धार का अतिव्यस्तम मंडी मार्ग और एल.आई.जी.कॉलोनी भा.ज.पा कार्यालय के सामने वाला मार्ग इसी संरचना के अंतर्गत रातों रात बनाया गया।जिसमें न तो मार्ग की सफाई कराई गई नहीं गड्ढे भरे गए ठेकेदार के द्वारा आंख मिच कर उक्त मार्ग को बनाया गया जिस पर संबंधित अधिकारियों ने भी आंख बंद कर अपनी अप्रूवल रिपोर्ट दे दी गई।
ठाकुर ने कहा की उक्त दोनों मार्ग एक ही बार की बारिश में खत्म हो कर जगह जगह गड्ढे हो पूरी मार्ग की चूरी तक निकल गई।जिसकी क्षेत्र वासियों और जनप्रतिनिधि सारिका अजय सिंह ठाकुर ने भी कई बार जिम्मेदार अधिकारी नेता गण को अवगत कराया गया ।किंतु आज दिन तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसे स्वयं अध्यक्ष एव मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा भी निरीक्षण कर ठेकेदार को उक्त मार्गो को जल्द रिपेयर करने का कहते हुए कार्यवाही का भी कहा गया किंतु आज दिनांक तक ठेकेदार पर इनका भी कोई असर नहीं हुआ। नवीन सड़कों की हालत जस की तस है।

जिस पर आज प्रतिनिधि,प्रवक्ता,ठाकुर ने क्षेत्रवासियों के साथ मिल अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश बोड़ने जी महोदय से मो.पर चर्चा की गई जिसपर उनके द्वारा बारिश खुलने का कहते हुए आगामी 05,06दिनों में उक्त मार्गो को रिपेयर करवाने का आश्वासन दिया गया। जिस पर जनता ने उनकी बात मानते हुए आगामी दिनों तक कार्यों को पूर्ण करने हेतु कहा नहीं तो ठाकुर और दोनों क्षेत्र के क्षेत्रवासी जनता के साथ उग्र आंदोलन करते हुए ।अगर आवश्यकता पड़ी तो नगर पालिका का घेराव कर जाएगा









