News

नेशन बुलेटिन। धार में आज दादी राणी के मंगलपाठ से प्रारंभ होगा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव, आरवी बेंड,विराट अग्रसेन मेला, भजन संध्या के साथ निकलेगा चल समारोह।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार में आज दादी राणी के मंगलपाठ से प्रारंभ होगा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव, आरवी बेंड,विराट अग्रसेन मेला, भजन संध्या के साथ निकलेगा चल समारोह

धार। श्रीश्री 1008 महाराजा अग्रसेनजी की 5150वी जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज धार द्वारा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आज 15 सितम्बर से 22 सितम्बर तक समाज के विभिन्न मंडलो द्वारा रंगारंग एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। शनिवार को समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के संयोजक केशव अग्रवाल, पत्रिका समिति के राजेश अग्रवाल,अंकित गोयल,कार्यकारणी सदस्य सहित अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजजन द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 9 दिवसीय कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया ।

मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ एवं वैभव अग्रवाल ने बताया कि 15 सितम्बर को दादी परिवार द्वारा भव्य संगीत में राणी सती दादी का मंगलपाठ का आयोजन होगा जिसमें मंगलपाठ का वाचन सुप्रसिद्ध दादी भक्ति कुंदन जी मिश्रा मुंबई की मधुर वाणी से होगा,
16 सितम्बर को अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा अग्रसेन मेला, अग्रवाल महिला मंडल द्वारा तंबोला,लक्की ड्रा, अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा चेयर रेस,समिति द्वारा रस्सीकूद प्रतियोगिता,17 सितम्बर को मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा द्वारा घुटना रेस प्रतियोगिता,मेढक रेस प्रतियोगिता, चेयर रेस प्रतियोगिता, मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी इंदौर भजनों के प्रस्तुति देंगे।
18 सितम्बर को अग्रवाल महिला मंडल,अग्रवाल सखी समिति, अग्रोहा क्रिएटिव ग्रुप द्वारा लेडीज फन फेयर, कपल कॉम्पिटिशन, आरती की थाली सजाना प्रतियोगिता, अग्रोहा थिंकर्स ग्रुप द्वारा अग्रवाल प्रीमियर लीग का आयोजन होगा।
19 सितम्बर को अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा डांस प्रतियोगिता, बिगेस्ट फैन ऑफ तारक मेहता का उल्टा चश्मा प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
20 सितम्बर को अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा गमला पेंटिंग प्रतियोगिता, आइक्यू टेस्ट प्रतियोगिता, अग्रवाल क्रिएटिव थिंकर्स ग्रुप द्वारा वृंदावन रास जिसमे आर.वी बेंड के पंडित गोविंद शर्मा वृंदावन धाम द्वारा एक से प्रस्तुति देंगे।
21 सितंबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति द्वारा दौड़ प्रतियोगिता, धीमी साइकिल रेस प्रतियोगिता, तेज साइकिल रेस प्रतियोगिता, तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, अंतर्राष्ट्रीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
22 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन अग्रसेन चौक पर सुबह महाराजा अग्रसेन जी का महापूजन किया जाएगा इसके बाद अग्रवाल महासभा परिवार द्वारा निशुल्क भोजन प्रसादी एवं कन्या पूजन दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए किया जाएगा,जिसके बाद रक्तदान किया जाएगा

अग्रसेन जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा,
महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन शाम को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा अग्रसेन चौक से निकाली जाएगी जिसमें पूरा अग्रवाल समाज सम्मिलित होगा इसके बाद पारितोषिक वितरण एवं सभा का आयोजन होगा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.