
सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला संपन्न*
*सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के निमित्त प्रत्येक बुथ पर हर एक लाभार्थी से जुड़े – भाजपा जिलाध्यक्ष भारती*

धार । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए शनिवार को धार भाजपा नगर केसरीमल सेनापति मंडल की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती की मौजूदगी में आयोजित की गई । जिसमें सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्य योजना की रचना तैयार की गई। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए मंडल कार्यशाला को भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती मंडल प्रभारी प्रेमचंद परमार मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा नेता अशोक जैन ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार मनीष प्रधान मंचासीन रहे।

सर्व प्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का आरंभ किया गया।
निलेश भारती ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने जन्मदिन के अवसर पर हम सबके बीच धार जिले में आगमन हो रहा है इसका हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए उस दिन प्रधानमंत्री मोदी जी को पूरा देश अप्रत्यक्ष रूप से सुने और देखेगा लेकिन हम प्रत्यक्ष रूप से देख और मोदी जी को सुन सकेंगे यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें लगभग प्रत्येक मंडल में 15 कार्यकर्मो को करना है प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता सेवा समर्पण भाव से इस अभियान को सफल बनाएं। साथ ही 17 सितंबर को जिले के ग्राम भैसोला पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क मैं आपके क्षेत्र के प्रत्येक केंद्र और राज्य सरकार की जनहितेषी योजनाओं के लाभार्थी के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुने।

कार्यशाला में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशा शर्मा पूर्व पार्षद हुकुम लश्करी दीपक सिंह रघुवंशी राजेश हारोड़ पुरषोत्तम चौहान जसप्रीत डंग राकेश दुर्गेश्वर महेश बोड़ाने जीवन यादव बादल मालवीय पार्षद रंजना राठौर अल्पना जोशी रीमा राठौर प्रज्ञा ठाकुर अनुसुईया वैष्णव मीना दुबे सीमा सोनी सीमा पड्या राखी राय मंजुला बघेल समेत नगर मंडल पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन नवीन भंवर व आभार मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने माना । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।









