News

नेशन बुलेटिन धार। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला 10 सितंबर को आयोजित होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला 10 सितंबर को आयोजित होगी*

*जिला स्तरीय कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के तहत अनेक कार्यक्रम संपन्न होंगे*

धार । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए भाजपा जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर बुधवार को बदनावर विधानसभा के ग्राम कानवन शिव वाटिका में आयोजित की गई है। जिसमें संगठन संभाग प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम पार्टी जिला अध्यक्ष महंत श्री निलेश भारती एवं संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक बुधवार सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष महंत भारती ने बताया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए सुबह 11 बजे बैठक में कार्य योजना प्रारंभ की जाएगी। बैठक में अपेक्षित श्रेणी- सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष,मोर्चा, प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, नगर पंचायत/ जनपद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य, जिला एवं मंडल सेवा पखवाड़ा टोली सदस्य, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री प्रकोष्ठ जिला संयोजक सह संयोजक अभियान जिला संयोजक सह संयोजक, कार्यक्रम प्रभारी सेवा पखवाड़ा सहित भाजपा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

Recent Comments

No comments to show.