*कांग्रेस कार्यालय पर ताले इसलिए है कि हमारे नेता राहुल गांधी सड़कों पर जनता की लड़ाई लड़ रहे है- ठाकुर*
*कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अजयसिंह ठाकुर ने कहा कि ओछी राजनीति भाजपा की, गौ माता के साथ कुकृत्य पर है मौन*
धार। कांग्रेस कार्यालय पर भाजपाईयों के प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है। नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंघार के प्रतिनिधि अधिवक्ता अजयसिंह ठाकुर ने भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष नीलेश भारती के वक्तव्य पर कहा है कि हमारे कार्यालय पर ताले इसलिए है कि हमारे नेता राहुल गांधी सड़कों पर जनता की लड़ाई लड़ रहे है,आपकी तरह कार्यालय में एसी में नहीं बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने की भाजपा की पुरानी आदत है। जिस सभा मंच पर राहुल गांधी मौजूद नहीं है। उस सभा की किसी एक कथित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन करना न्याय संगत नहीं है। भाजपाइयों में दम है तो बिहार में नरेन्द्र मोदी के कामकाज पर वोट मांगकर दिखाए।
अधिवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि ओछी मानसिकता हमारी नहीं, भाजपा की है। इन्होंने भारत जोड़ों यात्रा का विरोध किया। 400 पार का नारा दिया। जनता ने उन्हें 240 पर लाकर आईना दिखा दिया है। मंदसौर में गौ माता के साथ कुकृत्य किया गया है। भाजपाइयों में इतना सामर्थ्य ही नहीं है कि वे इस मामले में प्रदर्शन करें। वह प्रदर्शन इसलिए नहीं कर रहे है कि वह जानते है कुकृत्य करने वाला कौन है भा.ज.पा के नेतागण के महिलाओं के अपमान के आए दिन वीडियो वायरल हो रहे हे इनके मंत्री देश की सेवा में लगी महिला अधिकारी पर गलत टिप्पणी करते है यह उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर पाते है । यह देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी,प्रदेश में नेता विपक्ष उमंग सिंगार जी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की जुझारू कार्यप्रणाली जनता को जागरूक करने की कोशिश,इनके गलत कार्यों जनता के बीच में लाये जाने से बौखला गए है। जिससे से घबराकर जनता का ध्यान भटकना चाहते है।यह महिलाओं के सम्मान की बात करते है जबकि शासकीय आंकड़े अनुसार महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार के प्रदेश के है जबकि सरकार भा. ज.पा की है।
ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की शवयात्रा निकालकर भाजपा ‘आत्ममुग्ध’ हो सकती है, किंतु जनता जानती है जिसे शहजादा बताया वह सड़कों पर पिछले कई सालों से जनता के लिए लड़ाई लड़ रहा है और जिसे फकीर बताया वह करोड़ों के हवाई जहाज, लाखों के सूट और भाषण बाजी से जी रहा है।









