News

नेशन बुलेटिन धार। अलौकिक दिव्य, प्रेम की प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी का जन्मोत्सव राधाष्टमी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter

अलौकिक दिव्य, प्रेम की प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी का जन्मोत्सव राधाष्टमी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई
धार।कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलौकिक दिव्य, प्रेम की प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी का जन्मोत्सव राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्राणप्रिया राधा रानी के जन्म का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राधा रानी की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण भी खुश होते हैं और भक्तों को उनकी विशेष कृपा मिलती है।राधा अष्टमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त में पूजा-पाठ करके भोग में उन्हें मिठाई, पंचामृत, फल और पंजीरी अर्पित कर आरती की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय व ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,सन्नी होड़ा,नितीन चौहान,रमेश जी,विकास चौहान, तरुण राठौर व अन्य मौजूद रहे जिन्होंने ने राधारानी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.