News

नेशन बुलेटिन धार। विधायक शेखावत के जन्मदिन पर 400 दिव्यांग हितग्राही एवं पानी के 23 टेंकर का होगा वितरण।

WhatsApp
Facebook
Twitter

विधायक शेखावत के जन्मदिन पर 400 दिव्यांग हितग्राही एवं पानी के 23 टेंकर का होगा वितरण

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होगे

नवनियुक्त कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष जोशी का स्वागत सम्मान किया जाएगा

बदनावर/विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मदिन कार्यक्रम मंगलवार को चंद्रलीला पैलेस में आयोजित किया जाएगा। जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गंधवानी विधायक उमंगजी सिंघार होगे। इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व सम्मान किया जाएगा। विधायक शेखावत के जन्मदिन अवसर पर विधायक निधि से 400 दिव्यांग व विकलांग अन्य हितग्राहियों को चेक वितरण एवं 23 ग्राम पंचायत को पानी के टेकर का वितरण भी किया जाएगा।

विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को चंद्रलीला पैलेस में धुमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधायक शेखावत का जन्मदिन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे। सर्वप्रथम सिंघार एवं शेखावत बाबा बेजनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना करेेगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे चंद्रलीला पैलेस पहुॅचेंगे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया जाएगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जोशी का स्वागत सम्मान कार्यक्रम-
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी को नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बदनावर आगमन पर स्वतंत्र जोशी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत कर अभिंनदन किया जाएगा।

400 विकलांग हितग्राहियों को होगा चेक वितरण -विधायक भंवरसिहं शेखावत की निधि से विधानसभा क्षेत्र के 400 से अधिक दिव्यांग हितग्राहियो को सहायता राशि के चेक वितरण किए जाएंगे। तथा पानी के टेंकर 23 ग्राम पंचायतों को वितरण किए जाएगे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.