News

नेशन बुलेटिन धार।पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा थाना टाण्डा का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण।

WhatsApp
Facebook
Twitter

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा थाना टाण्डा का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण। लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधो में फरार अज्ञात आरोपियो की शीघ्र पतारसी व कडी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

*पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा आज थाना टांडा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों की संधारण स्थिति एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा दिनांक 02.08.2025 को थाना टाण्डा क्षेत्रांतर्गत फरियादी करनपालसिंह के साथ अज्ञात बदमाशो द्वारा टाण्डा बोरी रोड ग्राम काकडकुआ गुराडिया के बीच लूट की घटना के घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर ग्राम टांडा, कालीदेवी एवं नरवाली का मय फोर्स भ्रमण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों एवं वारंटियों की गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए। ग्राम भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक धार व्दारा ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित किया एवं उन्हें पुलिस के सहयोग हेतु प्रेरित किया।

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा टाण्डा लूट व अन्य की घटना में सम्मिलित अज्ञात बदमाशो की शीघ्र पतारसी कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक संजय रावत, थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान, थाना प्रभारी राजगढ निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल व रिंगनोद चौकी प्रभारी उनि गुलाब सिंह भयडिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक धार द्वारा थाना प्रभारी टांडा को निर्देशित किया गया कि लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार गश्त एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए।

Recent Comments

No comments to show.