News

धार। विजयश्री स्पोर्ट्स क्लब परिवार की बैठक संपन्न ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

विजयश्री स्पोर्ट्स क्लब pariwar की बैठक संपन्न ।

धार ।। इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर निकलने वाले चल समारोह एवं अनंत चौदस पर नगर में निकलने वाली विशाल और नयनाभिराम झांकी को लेकर नगर की प्रसिद्ध विजय श्री स्पोर्ट्स क्लब की बैठक एक निजी गार्डन में रखी गई थी ।सर्वप्रथम द्वीप प्रचलित कर गणेश जी की पूजा अर्चना की गई एवं समिति के संस्थापक स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र जी राठौड़ डान सेनापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई ।
विजयश्री स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष महावीर जैन को उनके एतिहासिक एवम सफल कार्यों को लेकर समिति द्वारा साफा एवम पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया ,तत्पश्चात उन्होंने विगत 40 वर्षों के कार्यकाल के संस्मरण सुनाएं एवं स्वागत उद्बोधन दिया ।
तत्पश्चात सुमित चौधरी ,राजेश नवले ,मनीष प्रधान , आलोक राठौर ,टूटू ठाकुर एवं आशीष बसु ने बैठक को संबोधित करते हुए समिति के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और पुराने इतिहास से जुड़े कुछ संस्मरण भी सुनाएं और तालियां बटोरी ।
ज्ञात हो कि समिति ने नगर के सबसे भव्यतम गणेश उत्सव के 40 वर्ष पूर्ण कर कई इतिहास रचते हुए अपने 41वें वर्ष में प्रवेश कर अपने संस्थापक स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र राठौर डान सेनापति को श्रद्धांजलि स्वरुप इस वर्ष भी धार के राजा मनोकामना पूर्ण श्री गणेश जी की स्थापना और अनंत चतुर्दशी पर ऐतिहासिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विजय श्री परिवार के सदस्यों की एक हमम बैठक रखी थी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई ,कार्यक्रम के आयोजक सनी राठौर डान पूर्व पार्षद ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आशीर्वाद लिया ,साथ ही उपस्थित समिति के सभी सदस्यों को आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा बताई ।
उन्होने आगे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उनका 25 वर्ष का कार्यकाल भी पूरा हुआ है जिसमें उनके कार्यकाल में उनकी झांकी 23 बार नगर मे प्रथम और छह बार मध्य प्रदेश में प्रथम रही है ।
इस बार के चल समारोह को और भी ज्यादा आकर्षक ओर धार्मिक वातावरणमयी रखते हुए एक विशाल चल समारोह प्रथम पूजनीय गणेश जी की प्रतिमा की पालकी यात्रा को चतुर्थी की रात्रि 8:00 बजे से पूरे नगर में भ्रमण करते हुए निकाला जाएगा , साथ ही लोगों की अपेक्षा अनुसार इस वर्ष भी एक भव्यतम झांकी अनन्त चतुर्दशी पर रात्री में निकली जाएगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी और हमेशा कुछ हटकर करने की चाह और हम इतिहास दोहराते नही हम इतिहास बनाते हे के मुहावरे को चरितार्थ करते हुए लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने की बात कही और कहा कि इस बार भी झांकी निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी ,दूर-दूर से लोग देखने आते हैं इस उम्मीद को ध्यान में रखते हुए एक विराट और एक विशाल झांकी निर्माण जायेगा. जिसके बारे मे जल्द ही आगामी दिनो मे सभी को बताया जायेगा । इस अवसर पर अनंत चतुर्दशी उत्सव को लेकर इस वर्ष के अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर कमल चौहान को नियुक्त किया गया , जिनका समिति द्वारा साफा एवं पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया,तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को हार पहनाकर स्वागत कर बधाइयां दी ।
तत्पश्चात समिति के आधार स्तम्भ पूर्व अध्यक्ष स्व. दयाराम जी चौहान दादा एवं किशोर पिपलोदिया जी के हाल में हुए देहांत पर उन्हें दो मिनट का मोन धारण कर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई ।
साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारीयो को कार्यभार भी सोपे गए ,पश्चात सह्भोज का आयोजन रखा गया था ।
कार्यक्रम का संचालन राजेश डाबी ने किया । इस अवसर पर समिति से जुड़े आशीष बसु , योगेश उपाध्याय ,आलोक राठौर ,सुभाष बोस, प्रकाश पहलवान,अमन राठौड़, इरफ़ान भाई,अम्मान भाई , संजू प्रजापत ,अंकित वर्मा , छोटू चौधरी , उमेश दरबड़े ,पार्षद चिंटू राठौर ,पंकज चौहान, दिनेश वर्मा ,टूटू ठाकुर ,सुरेश राठौड ,पेमा पहलवान ,सुरेश द्विवेदी , श्याम पहलवान साहित कई वरिष्ठजन उपस्थित थे ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.