News

धार नगर में व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिंह सतत प्रयास रत होकर नगर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*नवागत सी.एम.ओ.सिंह ने
वार्ड 18 का भ्रमण कर आवश्य निर्देश दिए*
धार निप्र:- धार नगर में व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिंह सतत प्रयास रत होकर नगर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है ।उसी कड़ी में दिनांक 02/08/25 शनिवार को नगर धार्मिक दृष्टि से महत्व रखने वाला क्षेत्र वार्ड 18 जिसकी सीमा पर नगर का प्रसिद्ध मंदिर धारेश्वर होकर मध्य में चिंतामण गणपती मंदिर आकर जिसके मध्य से गढ़ कालिका,नित्यानंद आश्रम पहुंच मार्ग है वह सुबह 07 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.वी.सिंह ने नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि,पार्षद प्रतिनिधि,अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। जिस पर ठाकुर ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए चिंतामण गणपती मंदिर के सामने कचरा अड्डा जो क्षेत्र 30 में आता है उससे अवगत कराते हुए।सावन माह के आखिरी सोमवार पर धारेश्वर मंदिर में आने वाली हजारों धार्मिक जनता हेतु व्यवस्था करना एव 18/8सोमवार को निकलने वाले धारनाथ बाबा के छबीना(पालिका) हेतु समस्त नगर में साफ सफाई ,मंदिर के सामने ठक्कर बप्पा छात्रावास गार्डन लगाने अब यहां पर स्थित कचरा अड्डा, एव नाला सफाई हेतु बताया। जिस पर अधिकारी महोदय स्वास्थ्य अधिकारियों अभिषेक पंड्या एव अन्य संबंधित अधिकारियों को भी छबीना (पालकी) से पूर्व समस्त कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.