News

धार।आज नाग पंचमी पर बने कई शुभ योग ( डॉ. अशोक शास्त्री )

WhatsApp
Facebook
Twitter

आज नाग पंचमी पर बने कई शुभ योग ( डॉ. अशोक शास्त्री )
आज श्रावण मास की कृष्ण पक्ष पंचमी को नागपंचमी मनाई जाएगी। इस बार नाग पंचमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। नाग देवता की पूजा से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस संदर्भ में मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिष गुरु डॉ. अशोक शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है।इस दिन पूजा पाठ करने से कालसर्प दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है।
डॉ. अशोक शास्त्री के मुताबिक़ इस बार नाग पंचमी तिथि पर शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन सावन का मंगलवार होने के कारण इस बार नाग पंचमी पर मंगला गौरी व्रत का संयोग भी है।इस दिन किए गए जप तप का शुभ फल मिलता है।
डॉ . शास्त्री बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष है तो इस दिन नाग पूजा करने से काल सर्प दोष का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,यह पर्व नाग देवता का प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा का प्रतीक भी है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से घर में खुशियां और सुख समृद्धि बनी रहती है।
नाग पंचमी पूजा विधि
नागपंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र धारण करें इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उसपर नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें अगर आपके पास मूर्ति नहीं है तो आप आटे की सर्प बनाकर पूजा कर सकते हैं। इसके बाद नाग देवता को दूध, जल, हल्दी, चावल, फूल, रोली,मिठाई आदि चीजें नाग देवता को अर्पित करें और ओम नागदेवाय नम: मंत्र का जप करें। फिर नाग पंचमी की कथा का पाठ करें और नाग देवता की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें और अंत में हाथ जोड़कर पूजा में हुई भूल के लिए माफी मांगे।

Recent Comments

No comments to show.