News

धार। गीता चिन्तन व योग,भागवत वियोग का ग्रन्थ है। रामायण चरित्र बताती है -महंत भारती।

WhatsApp
Facebook
Twitter

गीता चिन्तन व योग,भागवत वियोग का ग्रन्थ है। रामायण चरित्र बताती है -महंत भारती

कथा अवसर पर मन्दिर परिसर में प्रतिदिन लगाए जा रहे वृक्ष

धार। पत्नी अच्छी मिलना पति की सबसे बड़ी संपत्ति है। पत्नी अच्छी मिल जाए तो जीवन स्वर्ग है,पत्नी बुरी हो तो पति का जीवन नर्क बन जाता है। पत्नी शब्द का अर्थ जो पति को पतन से बचा ले, अच्छी पत्नी घर को स्वर्ग बना सकती है। उक्त प्रेरक बात समीप ग्राम अनारद के श्री रामदेव मंदिर तलाई पर आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के दौरान कथा प्रवक्ता पूज्या साध्वी महंत डॉ प्रज्ञा भारती (मांगरोला आश्रम नर्मदा किनारे जिला रायसेन) वालो ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिस घर में स्त्री का सम्मान नहीं होता है,वह घर नर्क और शमशान बन जाता है। भगवान वहीं रहते हैं जहां स्त्री का सम्मान होता है। मर्यादा स्त्री का सबसे बड़ा आभूषण है। महिलाएं व बालिकाएं अच्छे वस्त्र पहनकर घर से निकले। जिससे हमारी भारतीय संस्कृति सुरक्षित रहे। शस्त्र और शास्त्र साथ लेकर चले और लव-जिहादियो का अन्त करे। घरों में पतियो को पत्नियों की बात मानना चाहिए। घर में बेटी का जन्म हो तो निराश नहीं होना चाहिए। बेटी सौभाग्यशाली परिवार के घरो में जन्म लेती है। बेटियां एक नहीं दो कुलों का नाज होती है। रावण ने मन्दोदरी की बात मान ली होती तो रावण का विनाश नही होता। गीता,भागवत और रामायण तीन ग्रन्थ महत्वपूर्ण है। गीता चिन्तन और योग करते सिखाती है। भागवत वियोग का ग्रन्थ है। रामायण चरित्र बताती है। चरित्र का निर्माण करना है तो रामायण पढ़ते रहो। भागवत कथा के दौरान कथा प्रवक्ता महंत डॉ प्रज्ञा भारती व कथा आयोजक नारायणसिंह पंवार अनारद ने समाजसेवी व गौसेवको को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कथा आयोजन के अवसर पर प्रतिदिन कथा वाचक व आयोजन समिति व्दारा एक वृक्ष श्री रामदेव मंदिर अनारद तलाई पर लगाया जा रहा है। समापन पर महाआरती कर प्रसादी वितरण की जा रही है। महाआरती व प्रसादी के लाभार्थी सादलपुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह,अर्जुनसिंह पंवार दंपती रहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,मुन्नालाल पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष सादलपुर,किसान मोर्चा धार जिला उपाध्यक्ष रतनलाल पाटीदार
अमोदिया,राजेंद्र भावसार भेरूगढ़ उज्जैन
अर्जुनसिंह कानवन,गोरेसिंह पलाड़ा, हकमसिंह पिंजराया आदि उपस्थित थे।जानकारी आयोजन के मीडिया प्रभारी महेन्द्रसिंह चावड़ा टकरावदा ने दी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.