News

बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार को किया कटघरे में खडा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार को किया कटघरे में खडा

झील, सुजलान, वंडर सहीत कई उधोगों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा- विधायक शेखावत

स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया तो उधोग चलाने में होगी परेशानी- विधायक शेखावत

सरकार ने साढे चार लाख करोड कर्ज का पैसा कहां खर्च किया, स्वेत पत्र जारी करे- विधायक शेखावत

प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में 70 सडकों के प्रस्ताव भेजे थे, 50 स्वीकृत हुई है- विधायक शेखावत

पूर्व मंत्री को जनता ने मौका दिया तब विकास नहीं किया। अब विकास हो रहा तो दर्द होता है- विधायक शेखावत

बदनावर। केन्द व राज्य सरकार से क्षेत्र में विकास के नाम पर जो पैसा मिलता है वह किसी के मामाजी के घर का पैसा नहीं है। यह पैसा तो जनता से वसुला टेक्स है जो जनता के लिए ही खर्च होता है। विधानसभा क्षेत्र की प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में 70 सडकों के प्रस्ताव भेजे थे। जिसमेें 50 सडके स्वीकृत हुई है। सरकार के काम में विधायक की ही अनुशंसा लगती है पूर्व विधायक की कभी नही। झील, सुजलान, वंडर सहीत कई उधोगों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने पर विधानसभा में मामला उठाया जाएगा। इन उधोगों ने युवाओं के रोजगार हेतु सडक पर भी उतरना पडे तो भी पिछे नहीं हटेगे।

उक्त वकत्व्य बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने पत्रकार वार्ता में दिया। विधायक शेखावत ने आगे बताया कि बदनावर अस्पताल भवन का काम अधूरा पडा है। तथा संदीपनी विधालय का काम भी पुरा नहीं हुआ। अस्पताल में कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार के कर्ज को लेकर भी मुद्दा उठाया जाएगा कि कांग्रेस सरकार के समय सरकार पर कर्ज 35 करोड था जो बढकर साढे चार लाख करोड हो गया। यह पैसा कहां खर्च किया गया। सरकार इस पर स्वेत पत्र जारी करे।

पूर्व मंत्री को जनता ने मौका दिया तब विकास नहीं किया। अब विकास हो रहा तो दर्द होता है- विधायक शेखावत
पूर्व मंत्री दत्तीगांव को आढे हाथो लेते हुए शेखावत ने कहा कि सरकारी काम में हमेशा विधायक की अनुशंशा लगती है पूर्व विधायक की नहीं। पूर्व मंत्री को जनता ने मौका दिया तब तो विकास नहीं किया। और अब शेखावत द्वारा विकास किया जाता है तो दर्द होता है। पूर्व मंत्री को विकास का श्रेय लेने की मोह त्यागना पढेगा।

विधायक शेखावत ने नवीन स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्राम सडक को लेकर कहा कि हमने 70 सडक के प्रस्ताव भेजे थे। जिसमें से 50 स्वीकृत हुई है। शेष बची हुई सडक अगले फेस में स्वीकृत होगी। यह सडके बदनावर की पात्रता ही नहीं हक भी है।

झील, सुजलान, वंडर सहीत कई उधोगों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा- विधायक शेखावत
विधायक शेखावत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि झील फैक्ट्री, वंडर सीमेंट, सुजलान सहीत अन्य उधोग में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने की योजना बनायी है। स्थानीय लोगों की बार- बार शिकायत मिली की यहां बहार के लोगों को ही काम मिल रहा है। उधोगपतियों को आगाह करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया तो उधोग चलाने में परेशानी होगी। क्षेत्र के लोगों के रोजगार के लिए सडक पर भी उतरना पढा तो पिछे नही हटेगे। वैसे भी प्रदेश सरकार का संकल्प है कि उधोगों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों का ही रोजगार मिले।

विधायक कार्यालय पर आयाजित पत्रकार वार्ता में वरिश्ठ सदस्य कमलसिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि नितीन सांखला, महेश पाटीदार, राजेश राठोड सहीत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.