News

धार/केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से संवाद कर आगामी कार्य योजना पर चर्चा की।

WhatsApp
Facebook
Twitter

केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से संवाद कर आगामी कार्य योजना पर चर्चा की

धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के संगठनात्मक संयुक्त जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों से आगामी कार्य योजना को लेकर संवाद कार्यक्रम के तहत सभी से चर्चा की।  इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती और धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंडल अध्यक्षों से चर्चा करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि केंद्र सरकार और प्रदेश में डॉ मोहन यादव कि राज्य सरकार में अनेको जनहितेषी योजना संचालित हो रही है जिसका सभी मंडल अध्यक्ष सहित मंडल पदाधिकारी योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। आप सभी मंडल अध्यक्षों से मैं यह कहना चाहती हूं कि हर मंडल क्षेत्र में मूलभूत कार्यों की आवश्यकता है तो इसकी रूपरेखा बनाकर हमें दे। मंडल क्षेत्र में जहां पर भी लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम हो वहां भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि अवश्य पहुंचे। भाजपा से श्रेष्ठ वर्तमान में कोई ऐसा संगठन नहीं है। इस पर हम सब को गर्व होना चाहिए। संवाद कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती और चंचल पाटीदार ने भी संबोधित किया।
बैठक में माह के अंतिम रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम और एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने की अपील भी की। संवाद कार्यक्रम के अंत में सभी मंडल अध्यक्षों ने क्षेत्र की समस्या एवं सुझाव पर अपनी बात को केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर के समक्ष रखा। संचालन कार्यालय मंत्री जगदीश जाट ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Recent Comments

No comments to show.