News

धार के ग्राम पीपलखेड़ा में शाम 5:00 बजे के लगभग भीषण सड़क हादसा हो गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार के ग्राम पीपलखेड़ा में मंगलवार शाम 5:00 के लगभग भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार, बाबूराव पिता पीरु राव, उम्र 45 वर्ष, बाइक पर दो महिलाओं के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दूध से भरा एक तेज़ रफ्तार मैजिक वाहन रॉन्ग साइड से आया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक कुछ दूरी तक घिसटती चली गई और बाबूराव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को तुरंत धार के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद नौगांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की,प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मैजिक वाहन गलत दिशा में तेज़ रफ्तार से आ रहा था, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.