News

तेंदुए की मौत से सनसनी, करंट लगने की जताई जा रही आशंका, फॉरेस्ट विभाग पहुंचा मौके पर।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार मध्यप्रदेश,

*तेंदुए की मौत से सनसनी, करंट लगने की जताई जा रही, आशंका, फॉरेस्ट विभाग पहुंचा मौके पर।*

धामनोद/धार

धार जिले के धामनोद फॉरेस्ट के अंतर्गत तितिपूरा सब रेंज के अंतर्गत तितिपूरा गांव में आज सुबह से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तेंदुए के शव को देखा। यह तेंदुआ एक पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी लगते ही फॉरेस्ट विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई । जहां मौका निरीक्षण किया जा रहा और घटनास्थल का पंचनामा बनाया गया।

प्रथम दृष्टया,शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ था, और संभवतः किसी करंट लगे तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल तेंदुए के शव को धामनोद फॉरेस्ट ऑफिस लाकर, डॉक्टरो से पोस्टमार्टम कराया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुआ के मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.