News

धार, वर्तमान में वर्षा ऋतु प्रारम्भ है इस दौरान मच्छर जनित बीमारियो के प्रति जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार वर्तमान में वर्षा ऋतु प्रारम्भ है। इस दौरान मच्छर जनित बीमारियो के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए दिनांक 03 जुलाई 2025 को जिला मलेरिया अधिकारी श्री धर्मेंद्र जैन और जिला व्ही.बी.डी.सलाहकार श्री रेवचंद्र कटारा द्वारा स्कूल स्वास्थ कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं कन्या कस्तूरबा गांधी आवासीय शिक्षा परिषद ज्ञानपुरा और आदिम जाति बालक छात्रावास तिरला ओर एकीकृत शाला कन्या आश्रम माध्यमिक विद्यालय गंगानगर तिरला में वाहक जनित बीमारियो जैसे मलेरिया , डेंगू, चिकनगुनिया पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं और शिक्षकों को जिला अधिकारियों द्वारा मच्छर से होने वाले रोगों से बचाव, मच्छर कहा कहा पैदा होते हैं, मच्छर के लार्वा को कैसे पहचाना जा सकता है। मच्छरदानी के उपयोग , बुखार आने पर रक्त की जांच करवाना जैसी जानकारी दी गई। सभी छात्रों को बताया गया कि हर रविवार मच्छर पर वार करे छात्रावास और अपने अपने घर एवं आस पास में रखे पानी के पात्रों का निरीक्षण करें और उसमें मच्छर के लार्वा पाए जाने पर उसका निस्पादन करने, की सलाह दी गई। कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य, स्कूल के कर्मचारी, शिक्षक, छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे। मलेरिया विभाग टीम द्वारा आवासीय छात्रावास , आश्रम, स्कूल में मच्छरों के पैदा होने वाले स्थानों का सर्वे किया गया। जिस पानी के पात्रों में मच्छरों के लार्वा पाए गए है । उसे खाली करवा कर लार्वा को नष्ट करवाया गया।और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी श्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि इस बार हमने मच्छर जनित बीमारियो से बचाव, और उसके फैलाव को रोकने के लिए छात्रावास में निवास रथ बच्चों, विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। इस दौरान विकास खंड तिरला के मलेरिया निरीक्षक श्री नवलसिंह जमरा भी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.