प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल के आह्वान पर दिनांक 2 जुलाई 2025 को भोपाल मे प्रांतीय स्तरीय बैठक का आयोजन ।
धार, दिनांक 02 जुलाई 2025 को भोपाल के नार्मदीय भवन में प्रांतीय अध्यक्ष ओ पी बुधौलिया के नेतृत्व मे प्रदेश के संपूर्ण जिलों की बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में धार जिले से भी जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी उपस्थित हुवे।
प्रदेश के पेंशनरों की ज्वलंत समस्याओं की ओर मध्यप्रदेश शासन का ध्यान आज तक नहीं गया जबकि प्रदेश के पेंशनरों द्वारा समय समय पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिए जाकर ध्यान आकर्षित करवाया गया है, किंतु आज तक पेंशनरों के हित में शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिससे प्रदेश के पेंशनरों के मन मे घोर निराशा है।बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगामी दिनों में यदि लंबित मांगो जिसमे प्रमुख रूप से धारा 49/ 6 को हटाने, पेंशनरों को आठवें वेतनमान में महंगाई भत्ता देने की मांग , लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता , आयुष्मान योजना का लाभ, 80वर्ष पूर्ण होते ही पेंशन में बढ़ोतरी , किए जाने आदि मांगो पर शासन द्वारा निर्णय लिया जाकर समस्त लाभ तत्काल रूप से पेंशनरों को दिए जाने के संबंध में चर्चा की गई ।यदि प्रमुख मांगों पर शासन द्वारा पेंशनरों के हित में निर्णय नहीं लिया जाता हे तो आगामी समय में प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी इस संबंध में चर्चा की गई । बैठक में धार जिले से के पी निगम संरक्षक,प्रमोद कुमार टोंगिया अध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी महामंत्री , श्रवण सिंह नायक उपाध्यक्ष, के के वर्मा कोषाध्यक्ष , गजेंद्र सिंह चौहान सचिव , सुरेंद्र वर्मा संगठन मंत्री , धरमपुरी तहसील अध्यक्ष देवीसिंह वर्धमान, शाहिद खान संभागीयमहामंत्री,कार्यकारी अध्यक्ष एवं अन्य साथी सम्मिलित हुवे।









