News

धार, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 30 जून तक।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 30 जून तक*

*संतृप्ति शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है*

*शिविरों में विभिन्न योजनाओं में कुल 3024 हितग्राहियों को लाभांवित*

    *धार, 26 जून 2025/* भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली एवं प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार धरती आवा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 15 जून से 30 जून  तक संतृप्ति शिविर आयोजित  कर हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। शिविरों में चयनित ग्रामों में आयोजित शिविर कर जनजातीय वर्ग के समस्त पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।  अभियान अंतर्गत योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों की प्रतिदिन की जानकारी निर्धारित शासन एवं जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है।
जिले में अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों में योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जिसमें गुरूवार तक जिले में 199 शिविर आयोजित कर 8922 हितग्राहियों ने सहभागिता की गई है। इनमें 292 आयुष्मान कार्ड, 363 आधार कार्ड समग्र आईडी ईकेव्हाइसी, 92 जाति/जन्म प्रमाण पत्र, 356 सामाजिक सुरक्षा पेेंशन, 78 पीएम किसान सम्मान/ क्रेडिट कार्ड, 114 राशन कार्ड खाद्यान्न पर्ची अन्न योजना, 170 संबल कार्ड एवं 1559 अन्य योजनाओं के आवेदन शिविरों में प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 3024 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।

Recent Comments

No comments to show.