News

धार शहर में श्री श्याम हॉस्पिटल के नवीन परिसर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र से सम्मानित धार पहुंचेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार शहर में श्री श्याम हॉस्पिटल के नवीन परिसर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र से सम्मानित जिन्होंने कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर लड़ाई लड़ते हुए 17 गोलियां का आई लेकिन हार नहीं मानी। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र दिनांक 23 जून 2024 को शाम 4:00 बजे धार पहुंचेंगे जिनका कैलाश नगर रहवासी संघ एवं उधोगपति एवं समाजसेवी विजय बहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में केवल श्री परिवार के द्वारा भव्य स्वागत कैलाश नगर कॉलोनी गेट पर किया जाएगा। इसके बाद 4:30 धार कॉलेज के शहर कार्यालय जाट धर्मशाला के पीछे सुंदरबन कॉलोनी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। यही उनका स्वागत यादव समाज धार के द्वारा किया जाएगा। वही 24 जून प्रातः 10:30 बजे नवीन अस्पताल परिसर गर्ल्स कॉलेज के सामने मांडू रोड धार के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री रहेंगे साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती उपस्थित रहेंगे, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए.के.चौधरी करेंगे !
उक्त जानकारी श्री श्याम हॉस्पिटल के डॉ आशीष चौहान ने दी !

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.