News

झकनावदा तेरापंथ सभा भवन में राष्ट्र संत आचार्य श्री तुलसी का 29 वा महाप्राण दिवस साध्वी पंकज जी के सानिध्य में मनाया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

झकनावदा तेरापंथ सभा भवन में राष्ट्र संत आचार्य श्री तुलसी का 29 वा महाप्राण दिवस साध्वी पंकज जी के सानिध्य में मनाया।

“विराट व्यक्तित्व के धनी राष्ट्र संत आचार्य श्री तुलसी”

झकनावदा/पेटलावद :- राजेश काॅसवा
महातपस्वी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी साध्वी पंकज श्री जी के सानिध्य में गणाधिपति आचार्य से तुलसी का 29 वाॅ महाप्राण दिवस मनाया गया। इस पुण्यतिथि पर जनमेदिनी को संबोधित करते हुए साध्वी श्री जी ने फरमाया गुरुदेव तुलसी का जीवन विराट व विशाल था वह दिन में स्वप्न लेते व दिन में ही पूर्ण कर देते। आपने मानव जाति को शांति से जीने का संदेश दिया तो राष्ट्र-देश व समाज के चरित्र ग्रह ऊंचा उठाने के लिए अणुव्रत आंदोलन दिया। नया मोड़ अंधरुढियो को दूर करने की वह मासिक पत्रिका थी जो कुरुढियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई उसकी बदौलत है तेरापंथ समाज में मरने का 12 दिन नहीं, दहेज पर प्राय प्रतिबंध है, विधवा को जीने का अधिकार दिया। आचार्य श्री तुलसी के शब्दों में 21सदी नारी की सदी होगी। तेरापंथ धर्म संघ को सात समंदर पार पहुंचाया। जैन एकता पर पहल करने वाले राष्ट्र संत तुलसी तेरापंथ धर्म संघ को 60 वर्ष का नेतृत्व मिला अणुव्रत अनुशास्ता गुरु तुलसी को श्रद्धाभक्ति श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं आपकी ऊर्जा व शक्ति हमें हमारी मंजिल तक पहुंचाए।
साध्वी शारदा प्रभा जी ने कहा महासागर को गागर में कभी नहीं भरा जा सकता इसी प्रकार गुरु तुलसी विराट नेतृत्व,वक्तृत्व,कर्तृत्व कुछ मिन्टो में नही कहां जा सकता है। आप युग की नबज को पहचानने वाले प्रथम राष्ट्र संत हुए हैं जिन्होंने अपने संप्रदाय के घेरे को विशाल व दीर्घ बनाते हुए मानव जाति को संदेश दिया नैतिकता व प्रमाणिकता आपने गीत के माध्यम से विद्यार्थी,शिक्षक एवं नेता जन-जनता को संदेश दिया- नैतिकता की सुर सरिता में जन-जन मन पावन हो संयम मय जीवन हो संयम जीने वाला व्यक्ति ही प्राणिमात्र के प्रति दया के भाव रख जाता है गुरुदेव की 29 वी पुण्यतिथि पर अपने भावों को अर्पित करते हुए कहना चाहती हूं उनके पदचिन्हो पर सदैव कदम बढ़ते रहे। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भाई आशीष भांगू ने गीतिका प्रस्तुत की एवं मुकेश कोठारी ने बहुत ही सुंदर विचार रखे तेरापंथ सभा मंत्री अजय बोहरा एंव तेरापंथ अध्यक्ष विजय वोहरा, महेश भांगू ने मौन श्रद्धांजलि अर्पित की, महिला मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रीति बोहरा ने बहुत ही सुंदर गीतिका प्रस्तुत की व शानदार शनिवार की सामायिक में समता रस व भक्ति रस से झकनावदा तेरापंथ सभा भवन का हाल रमणीय व आकर्षित बन गया। बहुत ही सुंदर अच्छी संख्या में श्रद्धालुओ ने गुरु तुलसी की 29 वी पुण्यतिथि पर सहभागिता दर्ज कराई।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.