News

धार DPL का छठा दिन खेल के लिए नहीं, संवेदना के लिए समर्पित रहा ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

आज DPL का छठा दिन खेल के लिए नहीं, संवेदना के लिए समर्पित रहा

धार। DPL का छठा दिन खेल के लिए नहीं, संवेदना के लिए समर्पित रहा गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान भीषण हादसे में 250 से अधिक जिन अनमोल जिंदगियों ने हमें अलविदा कहा, उन्हें समर्पित ये दिन हम मौन भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मैच की शुरुआत की । चूंकि निरंतरता ही जिंदगी का दूसरा नाम है इसीलिए बिना स्वागत बिना संगीत के ही आज मैच हुए ।
मैच में आए सभी अतिथियों ने मोमबत्ती जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें व परिवार को इस वज्रपात को सहने का साहस प्रदान करे ।
हम सभी उनकी याद में नतमस्तक हैं।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता नरेश राजपुरोहित ,वरिष्ठ पत्रकार श्री छोटू शास्त्री, भाजपा मिडिया प्रभारी संजय शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लाखन सिंह नवासा कमल यादव, हुकुम लश्करी,अनिल गहलोत, देवेंद्र सोनोने, राजेश हरोड़,सुमित रघुवंशी ,रतन पवार,राजेश बैरागी अमित शर्मा आदित्य जाधव कैलाश पिपलोदिया उपस्थिति रह कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.