News

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राजवाड़ा चौक पर पूज्य संत श्री योगेश जी महाराज की जन्म जयंती मजदूर वर्ग में मनाई गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राजवाड़ा चौक पर पूज्य संत श्री योगेश जी महाराज की जन्म जयंती मजदूर वर्ग में मनाई गई

धार।बालीपुर में संत श्री योगेश जी का जन्मोत्सव अंबिका धाम आश्रम धूमधाम से मनाया गया मनाया गया। जहां हवन, पूजन, पूर्णाहुति और श्री गजानन महाराज के चरण पादुका का पूजन किया गया। इसके बाद भंडारा भी हुआ, और रात्रि में रतलाम की भजन मंडली ने गुरुदेव के भजनों की प्रस्तुति दी।
वही सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा स्थानीय राजवाड़ा चौक पर ब्राह्मण गौरव परम पूज्य संत श्री 1008 योगेश जी महाराज श्री अंबिका धाम बालीपुर की जन्म जयंती मजदूर वर्ग में मनाई गई । जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा प्रातः 9:00 बजे धार शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर पोहा का वितरण किया गया । इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी धर्मेंद्र जोशी, सचिव प्रवीण शर्मा, संरक्षक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रशांत रावल, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र पन्डिया, महासचिव विजय दवे, मनीष भार्गव, राजा शर्मा, राजेश शर्मा, देवेंद्र रावल, देवेंद्र शर्मा, सुनील तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा,अनुज तिवारी,सोनू शुक्ला, रितेश शुक्ला आदि ब्रह्म जन मौजूद रहे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.