News

तेज आंधी में मौत की छलांग, नर्मदा में समा गया कंटेनर।

WhatsApp
Facebook
Twitter

तेज आंधी में मौत की छलांग, नर्मदा में समा गया कंटेनर।

तेज़ हवाओं के बीच इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा एक कंटेनर एबी रोड स्थित खलघाट पुल से सीधे नर्मदा नदी में जा गिरा। यह हादसा मंगलवार शाम उस वक्त हुआ जब आंधी इतनी तेज़ थी कि वाहन चालक ने कंटेनर पर से नियंत्रण खो दिया। पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कंटेनर नदी में गिर गया। कंटेनर में एक कार भरी थी। गनीमत रही कि जिस स्थान पर कंटेनर गिरा, वहां पानी कम था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरा दृश्य कुछ ही पलों में आंखों के सामने से गुजर गया, जैसे कोई फिल्म का स्टंट सीन हो। नदी में गिरते ही तेज़ आवाज़ हुई और कुछ देर के लिए सब सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि चालक को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकालकर धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राहत कार्य जारी है और कंटेनर को नदी से बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.