News

धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ, दो युवाओं की बेरहम मौत हो गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवाओं की मौत हो गई। घटना बदनावर थाना क्षेत्र की है जहाँ एक स्कार्पियो वाहन और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। -दूसरे युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौत का मंज़र देखकर लोग सहम गए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो वाहन की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। हालाँकि पूरे मामले की जानकारी जाँच के बाद ही सामने आएगी। बदनावर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चालक की तलाश जारी है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.