News

भाजपा केबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान को योग्य मानती हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter

सुप्रीम कोर्ट ने भी शाह के बयान को ‘अयोग्य’ मानकर अपना फैसला सुनाया, मगर भाजपा अब भी इसे ‘योग्य’ मानती है और तभी अब तक मौन है: उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष ।भोपाल: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित बयान देने के मामले में फटकार लगाई है। इस मामले पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी शाह के बयान को ‘अयोग्य’ मानकर अपना फैसला सुनाया, मगर भाजपा अब भी इसे ‘योग्य’ मानती है और तभी अब तक मौन है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरा देश इस बयान की निंदा कर रहा है मगर भाजपा फिर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कोर्ट जाग गया, लेकिन सरकार नहीं जगी। दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार को लगता है कि ये कृत्य योग्य है। अगर भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानती है तो तुरंत इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब खुद को सेना और जनभावना से भी ऊपर समझने लगी है।उमंग सिंघार ने आगे कहा कि मंत्री पद से विजय शाह जब तक इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आम व्यक्ति पर केस दर्ज होते ही उसके घर परिवार को पुलिस उठा लेती है जबकि आरोपी मंत्री को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। मंत्री विजय शाह कहां हैं, सरकार की इंटेलिजेंस को पता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में नैतिकता बची है तो सरकार को तत्काल विजय शाह से इस्तीफा लेना चाहिए।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.