News

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की शव यात्रा निकालकर जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार में युथ कांग्रेस का उपमुख्यमंत्री देवड़ा और विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन।
सेना को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी ।मोहन टॉकीज चौराहे पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की शव यात्रा निकालकर जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी

धार। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर की गयी टिप्पणी के विरोध में युथ कांग्रेस ने शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में मोहन टॉकीज पर एकत्रित हुए जिसके बाद जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर दिए गए बयान के विरोध में मोदी पेट्रोल पंप तक शव यात्रा निकाल कर मोहन टॉकीज पर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतन दहन किया। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के आव्‍हन पर युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोहन टॉकीज पर उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के बयानों पर विरोध दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से इस तरह का बयान देना अशोभनीय है। उन्होंने महिला अधिकारी के प्रति की गई टिप्पणी की भी निंदा की। कांग्रेस ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन टॉकीज पर उपमुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला लेकर पहुंचे और विरोध में मोदी पेट्रोल पंप तक नारेबाजी करते हुए शव यात्रा निकाली, शव यात्रा के बाद मोहन टॉकीज चौराहे पर जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि यह न केवल सेना का अपमान है, बल्कि राष्ट्र और जनता का भी अपमान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी चौराहा पहुंचे थे। पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष जसबीर उर्फ टोनी छाबड़ा, युथ कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष रोहित कामदार, युथ कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष अभ‍िनव बिंजवा, पूर्व पार्षद बंटी डोड, अशोक सोलंकी, अभय चौहान, शकील खान, युथ कांग्रेस शहर उपाध्‍यक्ष मुफ्फू सैफी, मनीष भार्गव, मनोज सिंह चौहान, सुनील चौहान, मोहन डामोर, अर्प‍ित बाबा, बंटी वर्मा, कृष्णा सुजान, लखन भाटिया, दक्ष सोलंकी, नन्‍नू राठौड़, संजय मालवीय, चेतन राठौड, हर्षवर्धन सिंधिया, शिवा चौहान, चेतन यश राठौर परमार, दीपक बम, संदीप चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।