प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आज मनावर के कांग्रेस विधायक ने हमला बोला उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ की बात करती है दूसरी तरफ भारत की बेटी का अपमान करती है उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उनको बर्खास्त नहीं करती है कोर्ट के आदेश को नहीं मानती है तो यह माना जाएगा कि यह भारतीय जनता पार्टी का बयान है उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अपनी जान पर खेलने वाली ऐसी बेटी का अपमान करना भाजपा की आदत है उन्होंने कहा कि विजय शाह के पाप को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा कर रही है तिरंगा यात्रा की जगह उन्होंने विजय शाह से खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।
Post Views: 18









