News

छात्राओं के विकास का माध्यम समर कैंप।

WhatsApp
Facebook
Twitter

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर धार में 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन जनजाति कार्य विभाग एवं पिरामिल फाउंडेशन के निर्देश में आयोजित किया गया।समर कैंप के प्रथम दिवस में शुभारंभ पूर्व डायट प्राचार्य एवं वर्तमान मैं राज्य शिक्षा केंद्र में स्रोत प्रशिक्षक श्री जयंत जोशी द्वारा किया गया।समर कैंप की उपयोगिता एवं महत्व के विषय में संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉक्टर एस कुमार मैं बताया कि इस कैंप के द्वारा नवीन शिक्षा नीति 2020 में प्रावधान किए गए विषयों को आधार बनाकर छात्राओं का बौद्धिक शारीरिक एवं रोजगार मूलक कार्य से विकास किया जा सकता है।प्रतिदिन राष्ट्रगान सरस्वतीवंदना एवं प्रेरणा गीत से शुरुआत कर छात्राओं को अलग-अलग समूह में विभिन्न गतिविधियां कराई गई।छात्राओं को आओ हम भी करके सीखें की थीम पर कढ़ाई पेंटिंग मंडाना मिट्टी के खिलौने तथा स्वतंत्र अभिव्यक्ति की गतिविधियां कराई गई वेस्ट से बेस्ट थीम पर आधारित पुरानी चीजों से आकर्षक सजावट की चीज बनाई गई। गतिविधियों के दौरान श्रीमान सहायक आयुक्त महोदय ने भी अवलोकन किया एवं छात्राओं से गतिविधियों के दौरान बनाई गई वस्तुओं के विषय में पूछा तथा उनका उत्साह वर्धन भी किया। संस्था के स्टाफ को भी आपने अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी।महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं से गतिविधि भी कराई गई जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के योगदान एवं कार्यों को दर्शाया गया तथा निबंध प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें प्रथम एवं द्वितीय छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
संस्था की छात्राओं ने निरंतर उत्साह पूर्वक कार्य किया एवं जीवन कौशल संबंधी गतिविधि में भी श्री दीपक सिंह चौहान के सहयोग से भाग लिया संस्था के प्राचार्य श्री डॉ एस कुमार द्वारा संस्था की छात्राओं एवं आगंतुक अतिथियों सहित सभी का दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संकुल प्राचार्य श्री भंवर साहब उमावि भोज कन्या धार ने भी अंतिम दिवस में समस्त गतिविधियों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समर कैंप में की गई बौद्धिक शारीरिक एवं रोजगार से संबंधित गतिविधियों से उनके जीवन में निश्चित रूप से परिवर्तन होता है।10 दिवसी समर कैंप में संस्था के समस्त स्टाफ ने अपनी सहभागिता की छात्राओं ने बताया कि इस कैंप से हमें जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं को बनाने की सीख मिली संस्था की हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती अनामिका कोच ले ने भी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक श्री संतोष सेन ने किया तथा आभार संस्था की शिक्षिका श्रीमती वंदना दवे ने माना समस्त कैंप को संचालित करने में विशेष सहयोग श्रीमती शमीम बानो शेख ने दिया।