*भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस*
*जिला अध्यक्ष निलेश भारती व कार्यकर्ताओं ने फहराया भाजपा का झंडा*
धार। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय सहित जिलेभर में हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया वही भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष निलेश भारती व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।
झंडा फहराने के बाद जिला कार्यालय में अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर जिला अध्यक्ष भारती ने राम नवमी पर्व और भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर कार्यक्रम सह प्रभारी अमित पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नही बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ओर आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कई जनहितैषी योजनाए चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाया जा रहा है तथा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे है।
*जिले के सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस:-*
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर में सभी मंडलों के बूथों पर मनाया गया व सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया तथा अनेक मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल जयराज देवड़ा के नेतृत्व में स्थानीय आंनद चौपाटी पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश भारती की गरिमामय उपस्थिति में लड्डू वितरण कर भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर दीपक बिड़कर शिव पटेल राजेश डाबी अंकित भावसार जसप्रीत डंग नवदीप सिंह चौहान बादल मालवीय हुकुम लश्करी कैलाश पिपलोदिया महेश बोड़ाने राकेश दुर्गेश्वर देवेंद्र रावल सन्नी होड़ा राजेंद्र राठौड़ लक्की अरोरा समेत महिला मोर्चा से रीमा राठौर सीमा पांडे राखी राय सहित भाजपा नगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश डाबी एवं आभार युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बादल मालवीय ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी