News

वर्षप्रतिपदा महोत्सव सम्पन्न अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई धार के तत्वावधान में आयोजित वर्ष प्रतिपदा महोत्सव सम्पन्न

WhatsApp
Facebook
Twitter

वर्षप्रतिपदा महोत्सव सम्पन्न
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई धार के तत्वावधान में आयोजित वर्ष प्रतिपदा महोत्सव स्थानीय सांवरिया मन्दिर के विशाल एवं सुसज्जित परिसर में सांवरिया मन्दिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री स्वयं प्रकाश जी सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं भगवान परशुराम बोर्ड के धार जिला प्रभारी श्री अशोक मनोहर जी जोशी की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ समाज सेवी ओमप्रकाश जी सोलंकी और श्री श्रीगौड़ सहकारी साख समिति मर्यादित धार के अध्यक्ष श्री राजेश जी शुक्ल के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों के‌ द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन पूजन, माल्यार्पण तथा सुश्री प्रशस्ति दवे और सुश्री मनस्वी दवे के द्वारा सुमधुर स्वर में प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से हुआ। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अतिथि परिचय अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष कवि श्री शरद जोशी “शलभ” ने प्रस्तुत कर स्वागत उद्बोधन दिया। इसके पश्चात काव्यपाठ की प्रस्तुति दी गई‌। ‌जिसमें पधारे जिन रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की शानदार प्रस्तुति से महोत्सव को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया , उनमें सर्वश्री शिक्षाविद डॉ. श्रीकांत द्विवेदी, हरिहर दत्त शुक्ल, कैलाश बंसल, कृष्ण कुमार दुबे, नन्दकिशोर बावनिया, पूर्णिमा “पूनम” आभा “बेचैन” नन्दकिशोर उपाध्याय, कमल पांचाल, जितेन्द्र बावनिया, नरवर सिंह ठाकुर, शरद जोशी “शलभ” के नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम में समाज सेवी श्रीमती विजिया रानी सोलंकी, नृत्य निर्देशिका श्रीमती नेहा मकवाना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी, श्रीराम रावल, जयंत जोशी,श्रीमती उर्मिला जोशी, सरोज जोशी नि:शुल्कअन्नकूट समिति के अध्यक्ष सुधीर त्रिवेदी, आषुतोष जोशी, हर्षदवे विशेष रूप से उपस्थित रहे। महोत्सव कि समापन सुश्री प्रशस्ति दवे और सुश्री मनस्वी दवे के द्वारा प्रस्तुत मधुराष्टक से हुआ। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं छायांकन निर्मल मुरमकर ने सम्पादित किया। कार्यक्रम का ललित संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई धार के जिला महासचिव श्याम लाल शर्मा ने किया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.